बहरैन में सुरक्षा बलों ने सऊदी सैनिकों की सहायता से प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण किया।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के नागरिकों ने कल रात बनी जमरह और सितरा सहित इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जिसके दौरान, बहरैन के सुरक्षा बलों और सऊदी सैनिकों ने उन पर आक्रमण कर दिया जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये।
प्रदर्शनकारी आलेख़लीफ़ा के राजशाही शासन के अंत की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
याद रहे बहरैन की जनता गत १४ फरवरी से देश में राजशाही व्यवस्था के अंत के लिए प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के आक्रमण में अब तक सैंकड़ों लोग हताहत हो चुके हैं।
समाचार समाप्त
....
166